फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रोडवेज कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर दो घंटे किया प्रदर्शन

Fri, 16 Jun 2023 06:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो रोडवेज कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर दो घंटे किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने शुक्रवार को दो घंटे काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिन कर्मचारियों की रूट पर ड्यूटी नहीं थी, वह भी प्रदर्शन में मौजूद रहे।

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान जयपाल राठी ने बताया कि 11 जून को प्रदेश के सभी डिपो ने फरीदाबाद में आकर परिवहन मंत्री के आवास का घेराव किया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी डिपो में दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिसार डिपो के कर्मचारियों का ट्रांसफर दूर दराज कर दिया, जिसके कारण उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों ने ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि पुरानी पेंशन बहाल करना कर्मचारियों के अर्जित अवकाश में कटौती नहीं करना, परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान 35,400 लागू करना कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, विभाग में कौशल रोजगार निगम की बजाए पक्की भर्ती करना, 5000 जोखिम बता देना चालक स्टोर कीपर व कैरियर आदि पदों की वेतन विसंगति दूर करना, चालकों का बस अड्डा इंचार्ज का नया पद सृजित कर प्रमोशन करना, 1992 से 2003 के मध्य भर्ती कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करना, 2016 में लगे कर्मचारियों को नियमानुसार पक्का करना, निजीकरण पर पूर्ण रोक लगाना, बढ़ती आबादी के अनुसार विभाग में 10000 सरकारी बसें शामिल करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें