संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रधान जयपाल राठी ने बताया कि आठवें वेतन आयोग का गठन, समान काम समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली, रेगुलराइजेशन और खाली पदों पर भर्ती और निजीकरण पर रोक लगाई जाए। विभाग के कर्मचारियों की बनाई गई तबादला नीति की खामियों पर यूनियन लिखित आपत्ति जताते हुए तबादला नीति रद्द करने की मांग कर चुकी है। अगर फिर भी सरकार पॉलिसी लागू करना चाहती है तो रोडवेज कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे । इन मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।