संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड मेले का रविवार को समापन हो गया। मेले में आने वाले पर्यटकों के लिए प्रशासन की ओर से 12 रोडवेज बसों का संचालन किया गया था। इन बसों के चलने की वजह से कई रूटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया था, लेकिन अब मेला समाप्त हो चुका है। इसलिए दोबारा से सभी बसों का संचालन समय सारणी के अनुसार किया जाएगा। ड्यूटी इंचार्ज भागीरथ शर्मा ने बताया कि डिपो से हर रोज 160 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती है, लेकिन पिछले 16 दिनों से सूरजकुंड मेले की वजह से 12 बसों का संचालन मेला परिसर रूट पर किया जा रहा था। अब मेला समाप्त हो चुका है। उन बसों को दोबारा से लोकल रूट पर चलाया जाएगा।