यात्रियों की सुविधा के अनुसार समय सारणी की जा रही तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रोडवेज ने बल्लभगढ़ डिपो से वाया ओल्ड फरीदाबाद के रास्ते भुआपुर-शाहबाद के लिए बस सेवा को शुरू कर दिया गया है। बस सुबह और शाम डिपो से रवाना होगी। यात्रियों की सुविधा अनुसार समय सारणी तैयार की जा रही है।
ड्यूटी क्लर्क सुरेंद्र ने बताया कि महाप्रबंधक के पास गांव शाहबाद के सरपंच की ओर से बस सेवा शुरू करने के लिए मांग आई थी। जिसके बाद बस सेवा को शुरू करने के लिए रूट मैप को बनाया और सर्वे किया गया। बस सुबह 6 बजे डिपो से रवाना होगी जोकि बाटा चौक, अजरौंदा, ओल्ड फरीदाबाद, खेड़ी पुल, बुढ़ैना, भतौला, फरीदपुर, सदपुरा, तिगांव, भैंसरावाली, भुआपुर और शाहबाद को जाएगी। यह बस दिन के समय दो से तीन चक्कर लगाएगी। जिसका लेकर यात्रियों की सुविधा अनुसार समय सारिणी को बनाया जाएगा। अगर यात्रियों की संख्या ज्यादा हो जाती है तो बसों के चक्कर को भी बढ़ा दिया जाएगा। सरपंच बलबीर सिंह ने बताया कि गांव की लड़कियों को पढ़ाई करने का स्कूल व कॉलेज तिगांव में बना हुआ है। जिसके चलते उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।