फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश से सड़कों पर भरा पानी, यातायात व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में बुधवार को बारिश से जहां लोगों को प्रदूषण से मामूली राहत मिली, वहीं ठंड ने परेशानी बढ़ा दी। दिनभर ठंडी हवा चलने से दिन का तापमान सामान्य से करीब 8.5 डिग्री गिरकर 14.5 तक डिग्री पर पहुंच गया। ऐसे में लोग ठंड से बचते नजर आए। वहीं, बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। इससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित शहर के अलग-अलग इलाकों में जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।

कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी तेज धूप निकल आती है तो कभी दिनभर कोहरा छाया रहता है। यही स्थिति बुधवार को देखने को मिली है। सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। कोहरे की वजह से सुबह करीब नौ बजे तक सड़कों पर दृश्यता शून्य रही। जिससे वाहन चालकों को हेडलाइट और डिपर लाइट जलाकर चलना पड़ा। सरुरपुर, सोहना मोड, बल्लभगढ़ बस अड्डा, बाटा और बल्लभगढ़ चौक पर जाम की स्थिति देखने को मिली। शाम चार बजे अचानक मौसम ने करवट की और तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे हुई बारिश से बीके चौक, नीलम चौक, मेट्रो मोड़, अजरौंदा, बाटा और बल्लभगढ़ चौक पर पानी भर गया। जिससे वाहनों की रफ्तार रफ्तार धीमी हो गई, जिससे जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान पैदल चलने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि पहाड़ों पर वेदर डिस्टर्बेंस के साथ हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी थी। इस वजह से फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए रहे, साथ ही शाम को तेज बारिश हुई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.2 और अधिकतम तापमान 14.5 दर्ज किया गया।

-
घरों और दुकानों में भरा पानी
बुधवार शाम बारिश से जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटा चौक, अजरौंदा चौक, सेक्टर-सात-आठ चौक और वल्लभगढ़ बस अड्डा चौक पर हुए जलभराव से जाम स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा खराब हालत पर्वतिया कॉलोनी 60 फुट रोड, स्प्रिंगफील्ड कॉलोनी और सेक्टर-22, 23 और सेक्टर-15ए में देखने को मिली। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सड़क के साथ घरों और दुकानों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हुई।

-

आज भी छाए रहेंगे बादल

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि हरियाणा में बृहस्पतिवार को भी आंशिक रूप से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता रह सकती है। ऐसे में फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही करीब छह किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है और तेज बारिश आसार हैं।



रेड जोन में रही शहर की हवा

बारिश के बावजूद बृहस्पतिवार को लोगों को प्रदूषित हवा से राहत नहीं मिली। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में करीब 16 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार को फरीदाबाद का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी के साथ 316 दर्ज किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो एनआईटी क्षेत्र में एक्यूआई 438 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण की गंभीर श्रेणी में आता है। सेक्टर-16ए में 412, सेक्टा-11 में 227 और सेक्टर-30 में 187 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन



प्रदूषित हवा में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। टीबी, अस्थमा, सांस, कैंसर, दिल आदि के मरीज घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी मास्क लगाने की सलाह दी गई है। इस मौसम में थोड़ी लापरवाही लोगों को बीमार कर सकती है। - डॉ. अनिल पांडे, चिकित्सा अधीक्षक, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें