फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाटा फ्लाईओवर के नीचे धंसी सड़क, फंसे ऑटो

Tue, 19 Aug 2025 11:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बाटा फ्लाई के नीचे मंगलवार की शाम को बारिश के कारण सड़क धंस गई। इसमें एक ऑटो चालक का आगे का पहिया फंस गया। उस कारण ऑटो पलट गया, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं पुलिस की ओर से बैरिकेड लगा दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को सेक्टर 88 स्थित टीडीआई सोसाइटी के सामने बनी सड़क धंस गई थी। रात करीब 11:30 बजे दीपू अपना ऑटो लेकर उस सड़क से गुजर रहा था। अंधेरा होने के चलते उसको गड्ढा नजर नहीं आया और ऑटो गड्ढे में गिर गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मंगलवार की शाम को भी नेशनल हाईवे स्थित बाटा फ्लाईओवर के नीचे से एक ऑटो गुजर रहा था। तभी फ्लाईओवर के अंडरपास के पास वाली सड़क धंस गई और ऑटो का आगे का पहिया उसमें फंस गया। पुलिसकर्मी की ओर से नेशनल हाईवे के अथॉरिटी के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उसके बावजूद भी प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें