फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। केएमपी कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मिंडकोला टोल के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रेवाड़ी जिले के कतोपुर निवासी शरद यादव के रूप में हुई है। वह एक निजी प्रतिष्ठान में चालक के तौर पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि शरद वृंदावन दर्शन के लिए बाइक से घर से निकला था। परिजनों के अनुसार, देर रात उन्हें सूचना मिली कि शरद घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है, जहां पहुंचने पर उसकी मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें