हथीन। गांव रीबड़ के निकट अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार युवक मोहित डागर की मौत हो गई। हथीन थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि आठ बजे मोहित अपनी स्कूटी से अपने श्रीकृष्ण धर्मकांटा पर जा रहा था। स्कूटी सवार मोहित रीबड़ गांव के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मोहित को गम्भीर अवस्था में जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। हथीन थाना पुलिस ने मृतक मोहित के पिता नारायण सिंह निवासी मण्डकौला के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। मण्डकोला पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। संवाद