फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आपातकालीन वार्ड में खामियों पर आरएमओ निलंबित

Thu, 21 Dec 2023 11:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। गुरुग्राम में मिले कोरोना के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सर्तक हो गया है। जिसे लेकर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रणदीप पुनिया ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पाई गई खामियों को लेकर रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर आरएमओ डॉ रोहित गौड़ को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

सरकार की ओर से राज्य सरकारों को भी लगातार कोरोना के प्रति सचेत रहने और पूरी तैयारियां रखने के लिए कहा जा रहा है। गुरुग्राम में कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य महानिदेशक ने जिला नागरिक अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसमें ऑक्सीजन प्लॉट के साथ वेंटिलेटर आईसीयू वार्ड के अलावा आपातकालीन वार्ड की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक ने आपातकालीन वार्ड के मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों से संबंधित दस्तावेजों का भी ब्यौरा लिया। जिसके तहत उन्होंने पाया कि आपातकालीन वार्ड में बिना फाइल बनाए केवल ओपीडी कार्ड पर ही मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जिसे लेकर अधिकारी ने संबंधित आरएमओ डॉ. रोहित गौड़ को जमकर फटकार लगाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। डॉ. पुनिया ने बताया कि उन्होंने आरएमओ डॉ. रोहित को पहले किए गए निरीक्षण के दौरान भी अस्पताल में सुधार के निर्देश दिए थे। लेकिन इस बार भी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में बहुत सारी खामियां पाई गईं। जिसके चलते इस प्रकार की कार्रवाई अमल में लाई गई है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। इसमें लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता के साथ-साथ नियमों का पालन करने की आवश्यकता है। जल्द ही अस्पताल में जांच संबंधित सभी संसाधन उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इसके साथ ही मरीजों और स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना से संबंधित सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें