फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बसेलवा कॉलोनी की 14 गलियों में बिछेंगी आरएमसी की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने एक करोड़ का बजट मंजूर किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बसेलवा कॉलोनी के लोगों को जल्द ही टूटी और कच्ची गलियों से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने वार्ड-32 की 14 गलियों में आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) एम-25 सड़कें बनाने के लिए टेंडर जारी किया है। इस परियोजना पर करीब 1.01 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कॉलोनी में आवागमन सुगम होगा और लोगों को बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। नगर निगम की ओर से जारी टेंडर के अनुसार गली नंबर 1 से 10, 10ए और 11 से 14 तक आरएमसी सड़कें बनाई जाएंगी। परियोजना की अनुमानित लागत एक करोड़ 83 हजार रुपये निर्धारित की गई है। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया कि उम्मीद है कि अगले माह से इस कार्ययोजना पर काम शुरू हो जाएगा। इस माह कंपनी के चयन की कार्रवाई पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें