फरीदाबाद। सेक्टर-186 स्थित क्रिकेट मैदान पर बुधवार को आरकेएस क्रिकेट अकादमी ने राइजिंग क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई राइजिंग क्लब ने छह विकेट पर 186 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में आरकेएस क्रिकेट अकादमी ने 19.1 ओवर में छह विकेट खोकर 187 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। सैलेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 71 रन बनाए और एक विकेट लिया। संवाद