फरीदाबाद। सेक्टर 78 स्थित क्रिकेट मैदान पर विंग्स क्रिकेट क्लब और आरके क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। 20 ओवर के इस मुकाबले में आरके क्लब ने विंग्स क्रिकेट क्लब को 15 रन से हरा दिया। आरके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 183 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाज करने आई विंग्स क्लब की टीम पूरे ओवर खेलकर 168 रन ही बना सकी। आरके की ओर से 35 गेंदों पर 61 रन बनाने वाले जयप्रताप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद