फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पोस्टर मेकिंग में रिया रही विजेता

Fri, 18 Aug 2023 06:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी तीन स्थित डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में शुक्रवार को रंगोली, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी, फोटोग्राफी, क्ले मॉडलिंग और फाइन आर्ट्स की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम वर्ष के करीब 100 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पोस्टर मेकिंग में रिया अग्रवाल प्रथम स्थान पर रही। जबकि, उज्ज्वल कौशिक द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, पेंटिंग में शुभम प्रथम, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में साहिल विजेता रहे। क्ले मॉडलिंग में रुद्रा प्रथम, मेहंदी में यशिका प्रथम और हर्ष द्वितीय और मनप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली में कनिष्का प्रथम, अर्पिता द्वितीय और आरती तृतीय स्थान पर रहीं। फोटोग्राफी में विकास, रोहित द्वितीय और बॉबी पटेल तृतीय रहे। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ जितेंद्र ढुल, डॉ प्रिया, आरती कुमारी, प्रिया वर्मा मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में बीसीए द्वितीय वर्ष मनप्रीत सिंह, बीबीए तृतीय वर्ष डिंपी और बीए तृतीय वर्ष के साबिर ने वालंटियर के रूप में कार्य किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें