फरीदाबाद। नीलम चौक के पास झुका हुआ दिशा सूचक बोर्ड हादसे का कारण बन सकता है। बोर्ड के नीचे ही फलों का एक ठेला लगता है। ऐसे में बोर्ड गिरने की स्थिति में ठेला लगाने वाले और राहगीरों की जान को खतरा हो सकता है। फल विक्रेता गुड्डू ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों ने पहले बोर्ड को ठीक भी कराया था, लेकिन लोहे का ढांचा कमजोर होने के कारण कुछ समय बाद यह दोबारा झुक गया। लोगों ने नगर निगम से जल्द दिशा सूचक बोर्ड को ठीक कराने की मांग की है। संवाद