फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल : राइजिंग स्टार्स ने चार विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एमडी मैदान पर खेले गए क्रिकेट मुकाबले में रविवार को राइजिंग स्टार्स ने सिंह इलेवन किंग्स को चार विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंह इलेवन किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए। मनी गुजराल ने 37 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी करने वाली टीम के कपिल और अभिषेक ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार्स की टीम ने 17 ओवर में छह विकेट खोकर 156 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से हर्ष ने 70 रन की पारी खेली। सुदर्शन वाईवी चंदिला ने तीन विकेट हासिल किए। सागर भुटानी ने 39 रन बनाए। 70 रन और एक विकेट लेने वाले हर्ष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें