फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राइजिंग स्टार्स ने द चेस किंग्स को 49 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एयरफोर्स क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेले गए 10 ओवर के मुकाबले में राइजिंग स्टार्स ने द चेस किंग्स को 49 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर चेस किंग्स ने पहले गेंदबाजी चुनी। राइजिंग स्टार्स ने 21 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे लेकिन सचिन यादव और कप्तान प्रवीण ने तीसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। सचिन ने 51 और प्रवीण ने नाबाद 43 रन बनाए। टीम ने 10 ओवर में पांच विकेट पर 130 रन बनाए। जवाब में चेस किंग्स की शुरुआत खराब रही और 44 रन पर पांच विकेट गिर गए। प्रवीण और दीपक ने दो-दो विकेट लिए। मनोज रावत नाबाद 21 और भरत सिंह ने 19 रन बनाए लेकिन टीम सात विकेट पर 81 रन ही बना सकी। 43 रन और दो विकेट लेने वाले प्रवीण को मौन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें