संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर सोमवार को राइजिंग चैंपियंस और इगल्स क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में राइजिंग चैंपियंस ने इगल्स क्लब को बेहद आसानी से पांच विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इगल्स की टीम 18.4 ओवर में सिर्फ 120 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी को आई राइजिंग चैंपियंस ने महज 14.2 ओवर में 124 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।