फरीदाबाद। डबुआ स्थित क्रिकेट मैदान पर राइजिंग क्रिकेट क्लब और एनएस क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। 20 ओवर के मैच में राइजिंग क्रिकेट क्लब ने एनएस क्रिकेट क्लब को 26 रन से हराया। राइजिंग क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 186 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाज करने आई एनएस क्लब की टीम पूरे ओवर खेलकर 160 रन ही बना सकी। राइजिंग क्लब की ओर से 40 गेंदों पर 86 रन बनाने वाले ऋषि को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद