संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तिगांव और मंझावली के बीच कनेक्टिविटी के लिए रिंग रोड का निर्माण पूरा हुए 10 दिन से ज्यादा का समय हो गया है। उसके बाद भी बसों का संचालन शुरू नहीं किया गया है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। सिटी बस के इंचार्ज अंकित का कहना है कि अभी अधिकारियों की ओर से सर्वे नहीं किया गया। जिस वजह से बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है, लेकिन उनकी ओर से एक चक्कर शाम के समय मंझावली रूट पर लगाया जा रहा है। उनका कहना है कि दो दिन के अंदर बसों का संचालन पूर्ण रूप से शुरू कर दिया जाएगा।