फरीदाबाद। सेक्टर 16 चौकी की टीम ने आगरा से लापता हुई 14 वर्षीय नाबालिग को उसके परिजनों से मिलवाया। इस पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।
सेक्टर 16 चौकी प्रभारी उमेद सिंह ने बताया कि एक सितंबर को रात्रि गश्त के दौरान करीब रात एक बजे ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन के पास एक लावारिस (14) लड़की मिली। पुलिस ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नाबालिग को बीके अस्पताल में बने वन स्टॉप सेंटर पर छोड़ा गया। रविवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर लड़की के बयान दर्ज किए गए। जिसमें लड़की ने अपना पता उत्तर प्रदेश के जिला आगरा गांव सिकंदरा का निवासी बताया। लड़की के बालग्रह में रहने से मना करने पर सीडब्ल्यूसी ने उसे उसके परिजनों के हवाले करने के आदेश दिए। जिस पर लड़की को थाना सेक्टर 17 की टीम ने उसके गांव सिकंदरा, आगरा, यूपी में उसके परिजनों के हवाले किया। ब्यूरो