फरीदाबाद। भूपानी में प्लॉट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के सेवानिवृत अधिकारी से करीब आठ लाख रुपये ठग लिए। भूपानी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सत्येंद्र सिंह रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने फरीदाबाद निवासी ओमप्रकाश भाटी से 128 गज का एक प्लॉट का सौदा तय किया था। सौदा तय होने के बाद उन्हें करीब आठ लाख रुपये दे भी दिए थे। आरोप है कि प्लॉट का पैसा लेने के बाद भी आरोपी न तो प्लॉट दे रहा है और न पैसे वापस कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ब्यूरो