अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एसडीएम बड़खल अमित मान ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ सीएम विंडो, सरल पोर्टल और सीपी ग्राम पोर्टल पर प्राप्त हुई शिकायतों के निपटान की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम विंडो और ऑनलाइन पोर्टल पर आई शिकायतों का सभी विभाग समीक्षा कर समाधान निकालें। उन्होंने अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश देते हुए सीएम विंडो, सरल पोर्टल, सीपी ग्राम पोर्टल और एसएमजीटी के पेंडेंसी को तुरंत ऑनलाइन क्लियर करने के लिए भी कहा। सीएम विंडो और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म प्रणाली के जरिये बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ साझा किए। इस दौरान बीडीपीओ ट्रेनी अधिकारी ऋतु, प्रदीप संधू, गजेंद्र सिंह, तहसीलदार भूमिका लांबा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।