फरीदाबाद के सीही गांव में कल शाम खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची नेहा को कई घंटे चले अभियान के बाद बाहर तो निकाला गया लेकिन उसकी जान न बच सकी।
इससे पहले रविवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया था। यहां खेलते-खेलते ढाई साल की बच्ची नेहा बंद पड़े बोरवेल में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बच्ची को बाहर निकालने के प्रयास चलते रहे।
देर रात मिली सूचना के अनुसार एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। लोहे के हुक के जरिए बच्ची को खींचने का प्रयास किा गया। बच्ची के निकलने की उम्मीद बढ़ी। अर्थमूवर मशीन से खुदाई रुकवाई और तड़के उसे बोरवेल से निकाल लिया गया लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।