फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में बड़ा हादसा: खेलते-खेलते ढाई साल की नेहा बोरवेल में गिरी, सुनाई दे रही मासूम के रोने की आवाज

Sun, 27 Sep 2026 07:56 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद के सीही गांव में ढाई साल की बच्ची नेहा खेलते समय बंद पड़े बोरवेल में गिर गई। बच्ची के रोने की आवाज लगातार सुनाई दे रही है। प्रशासन जेसीबी के साथ मौके पर पहुंच गया है और बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
फरीदाबाद में मासूम बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के सीही गांव में रविवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां खेलते-खेलते ढाई साल की बच्ची नेहा बंद पड़े बोरवेल में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

बोरवेल से सुनाई दे रही मासूम के रोने की आवाज - फोटो : अमर उजाला संवाद
बच्ची के बोरवेल में फंसे होने के बाद उसकी रोने की आवाज सुनाई दे रही है। प्रशासन की टीम जेसीबी के साथ मौके पर मौजूद है। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए गुरुग्राम से एनडीआरएफ की टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। टीम के पहुंचने के बाद बचाव अभियान आगे बढ़ाया जाएगा।

बच्ची के पिता राम दीन मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हादसे के बाद वह लगातार अपनी बेटी से बातचीत कर रहे हैं और उसे हिम्मत देने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वह बोरवेल के अंदर परेशान न हो। मौके पर प्रशासन की टीम लगातार बचाव की तैयारियों में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें