फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देशभर से पहुंचेंगे प्रख्यात साहित्यकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। साहित्य की अखिल भारतीय संस्था उदीयमान अपने 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर 16 नवंबर को उदीयमान साहित्यिक महायज्ञ-2025 का आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन सेक्टर- 16 स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में किया जाएगा। कार्यक्रम में सम्मान समारोह और राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें देशभर से प्रख्यात साहित्यकार भाग लेंगे। संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश मालवीय युगेश्वर ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न वर्गों में 25 साहित्यकारों और विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। उदीयमान ग्लोबल साहित्यकार सम्मान ऑस्ट्रेलिया निवासी भारत मूल की डॉ. मधु खन्ना को प्रदान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें