फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर 85 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर 85 हजार निकाले
विज्ञापन

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद में ठगों ने एक व्यक्ति को मदद का झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के मुताबिक आरोपी पहले से ही एटीएम मौजूद था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-29 निवासी सुरेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर 2020 को वह अपनी पत्नी के साथ भूड़ कॉलोनी स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था। एटीएम के अंदर एक युवक पहले से खड़ा हुआ था। सुरेश चंद्र ने एटीएम से रुपये निकालना चाहा, लेकिन मशीन हैंग हो गई। पहले से मौजूद युवक ने कहा कि वह उनकी मदद कर देगा। सुरेश उसकी बातों में आ गए और अपना एटीएम कार्ड उसे दे दिया। युवक ने एटीएम में कार्ड लगाकर सुरेश से पिन डायल करने के लिए कहा। इस दौरान सुरेश ने पिन डायल किया, तभी आरोपी युवक ने उनका कार्ड बदल दिया। पैसे नहीं निकलने पर सुरेश घर आ गए। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर 85 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड देखा तो वह बदला हुआ था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें