पलवल। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स ने मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस मनाया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुसलीपुर में मुख्याध्यापक हेमराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों एवं हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के कैडेट्स ने मां भारती के वीर सपूत, आजाद हिंद फौज के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन फूल अर्पित किए। संस्कृत अध्यापक भगवत प्रसाद ने एक कविता के माध्यम से छात्रों को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में पेंटिंग, भाषण, कविता पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक एवं छात्र उपस्थित रहे। संवाद