अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। निगम की तरफ से शहर के सभी भवन स्वामियों को प्रॉपर्टी आईडी को सेल्फ सर्टिफाइड करने का निवेदन किया गया है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा निर्देशों पर एनआईटी जॉइंट कमिश्नर द्विजा द्वारा शहरवासियों से अपील की है कि प्रॉपर्टी आईडी में यदि एनए लिखा हुआ दिखाई दे रहा है तो ऐसे भवन स्वामियों से अपील है कि वे अपना प्रॉपर्टी आईडी में नाम दर्ज कर लें अन्यथा सरकार द्वारा उनके ऊपर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। जॉइंट कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की साइट पर अपनी प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायत अथवा आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बकायादार प्रॉपर्टी मालिकों से भी अपील की है कि जिनका टैक्स जमा नहीं हो वे अपना बकाया टैक्स समय से जमा करें और प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्यवाही से बचें। बल्लभगढ़ जॉइंट कमिश्नर करण सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालों पर लगातार विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है सीलिंग का कार्य भी लगातार जारी रहेगा।