फरीदाबाद गर्मी से राहत पाने के लिए लोग खरीद रहे कै रेडिमेड स्विमिंग पूल। संवाद - निधि की खबर क
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अब पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ नए विकल्पों की तलाश में जुट गए हैं। इन दिनों बाजारों और सड़क के किनारे रेडीमेड स्विमिंग पूल आसानी से मिल रहे हैं। इनको आंगन, छत या किसी भी खाली स्थान पर आसानी से रखा जा सकता है। छोटे आकार के रेडीमेड स्विमिंग पूल लगभग 800 रुपये से शुरू हो जाते हैं, जबकि बड़े और बेहतर क्वालिटी वाले 5000 रुपये या उससे अधिक कीमत तक उपलब्ध हैं।