फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दोबारा नीट यूजी परीक्षा से छात्रों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नीट यूजी की परीक्षा दोबारा आयोजित होने से छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। पहले 3 मई को हुई परीक्षा अब 21 जून को दोबारा करवाई जाएगी। दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा में जिले के कई छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि उसी समय उनके अन्य पेपर भी हैं। इसके अलावा कई छात्रों का कहना है कि पिछली बार उनका पेपर अच्छा गया था, लेकिन अब उन्हें फिर से तैयारी करनी पड़ रही है। उन्हें चिंता है कि इस बार पेपर का स्तर कैसा होगा। छात्रों ने कहा कि अगर परीक्षा दोबारा हो रही है तो उन्हें इसे देना ही पड़ेगा, लेकिन इससे उनकी पढ़ाई और मानसिक स्थिति पर असर पड़ रहा है।
-बातचीत-

परीक्षा की तैयारी तो पहले से ही है। हालांकि परीक्षा दोबारा होती है तो परेशानी होती है।- कनिष्क शेखावत
पेपर देने के बाद मैं तो रिलेक्स हो गया था, लेकिन अब फिर से पढ़ाई करनी शुरू कर दी है। पर्थ शर्मा
परीक्षा में समय तो कम है, लेकिन अब क्या कर सकते हैं, पेपर तो देना ही है। - काव्यांशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें