फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रावल अकादमी 10 विकेट से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भूपानी स्थित रावल क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को रावल अकादमी ने आरके अकादमी को 10 विकेट से हराया। 35 ओवर के मुकाबले में आरके अकादमी ने नौ विकेट पर 121 रन का स्कोर खड़ा किया। शौर्य डूडेजा ने 41 रन बनाए। रावल अकादमी के लिए अथर्व ने तीन और अंश चौधरी ने दो विकेट लिए। जवाब में रावल अकादमी की टीम ने बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। कबीर लांबा ने 61 और देव भड़ाना ने 54 रन की नाबाद पारी खेली। देव भड़ाना को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें