फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रावल एकेडमी ने बालाजी को चार रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। रावल क्रिकेट एकेडमी ने सोमवार को बालाजी क्रिकेट एकेडमी को चार रन से हरा दिया। यह मुकाबला रावल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रावल की टीम 32.5 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। देव ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। बालाजी की ओर से ऋतिक ठाकुर ने चार और दक्ष कौशिक ने तीन विकेट लिए। 144 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बालाजी की टीम 40 ओवर में 139 रन ही बना पाई। उसने आठ विकेट गंवाए। कबीर ने 37, सय्यम ने 22 और तनिश शर्मा ने 19 रन का योगदान दिया। रावल के लिए कुणाल सिंह और रिजवान सैफी ने दो-दो विकेट झटके। 44 रन बनाने वाले देव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें