फरीदाबाद। एनकेसीए क्रिकेट मैदान पर बुधवार को एनकेसीए ने एसआरएस को छह विकेट से हराया। टी-20 मुकाबले में एसआरएस की टीम 20 ओवर में 148 रन पर ढेर हो गई। अर्पित शर्मा ने 46 रन और कार्तिक ने 31 रन बनाए। एनकेसीए के लिए विवेक ने चार विकेट झटके। जवाब में एनकेसीए की टीम ने 18.2 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच रौनक ने 57 रन की पारी खेली। संवाद