फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दुष्कर्म करने वाले दोषी को हुई 15 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। युवती के साथ दुष्कर्म के एक मामले में दोषी को 15 साल की सजा और आठ लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। यह फैसला शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति लांबा की अदालत ने सुनाया है। पांच दिसंबर 2021 को थाना धौज के गांव में रहने वाली युवती ने शिकायत दी कि आसिफ खान 29 नवंबर 2021 को उनके घर की छत पर आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद वह उसे जबरन धमकी देकर अपने गांव ले गया और वहां भी दुष्कर्म किया। वह जैसे-तैसे अपने घर आई और परिजनों को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर 11 दिसंबर 2021 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तब से यह मामला अदालत में विचाराधीन था। अब मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें