फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पथवारी मंदिर में रामकथा शुरू, 151 कलशों की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पथवारी मंदिर में रामकथा शुरू, 151 कलशों की शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद के प्रसिद्ध पथवारी मंदिर में सोमवार से रामकथा शुरू हुई। पहले दिन हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने 151 कलशों की शोभायात्रा की शुरुआत की। मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ प्रारंभ हुई यात्रा अग्रसेन बाजार और मुख्य बाजार से होते हुए पथवारी मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल मालाओं और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
उदयभान ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन से समाज में सुख-समृद्धि आती है। वहीं, आयोजक कांग्रेसी नेता लखन सिंगला व समाजसेवी अनिल सिंगला ने बताया कि अयोध्या धाम के धर्माचार्य राघवेंद्र महाराज कथा का बखान करेंगे। कथा 15 अगस्त तक चलेगी। इस मौके पर पृथला क्षेत्र के पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक ललित नागर, विजय प्रताप सिंह, वेदपाल दायमा, रेनू चौहान, रोहित सिंगला, नितिन सिंगला, जयवीर भड़ाना, शिव शंकर भारद्वाज, विनय भाटी, मुकेश शास्त्री पूर्व चेयरमैन, सुगमचंद जैन, आरडी वर्मा, टीटू सिंगला, बालकिशन वशिष्ठ निशांत ठाकुर, सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



‘नूंह हिंसा की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में हो’
उदयभान ने नूंह हिंसा पर चिंता जताते हुए कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह किसी जाति धर्म से ताल्लुक रखता हो। नूंह हिंसा की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि शांति और भाईचारा बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें