फरीदाबाद। रावल क्रिकेट ग्राउंड पर रावल रेड ने रावल ब्लू को 19 रन से शिकस्त दी। रावल रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए। अनमोल गिरी ने 54 और स्वस्तिक राणा ने 49 रन बनाए। जवाब में रावल ब्लू की टीम 176 रन पर सिमट गई। विहान ने 43, सरवन पांडे ने 36 और युगांश ने 32 रन बनाए। रावल रेड की ओर से रक्षित ने 15 रन देकर छह विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद