फरीदाबाद। नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए फरीदाबाद पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी सेक्टर-55 की टीम ने सेक्टर-55 स्थित सामुदायिक केंद्र में नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सेक्टर-55 और 56 की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों सहित करीब 250 स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस की ओर से लोगों को आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112, साइबर ठगी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 और बच्चों की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। संवाद