बल्लभगढ़। नशामुक्त हरियाणा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल यात्रा करते हुए बल्लभगढ़ पहुंचे। यहां सेक्टर-3 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में 205 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। संवाद