फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: थाने के पास होटल में चल रहे हुक्का बार पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने बार मालिक सहित छह लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद कोई लगाम नहीं लग रही है। मंगलवार रात एनआईटी थाना पुलिस ने थाने के पास होटल में छापा मारकर अवैध रूप से चल रहे एक हुक्का बार को पकड़ा है। पुलिस ने मौके पर होटल मालिक समेत छह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच में की जा रही है।
विज्ञापन

एनआईटी थाने की टीम मंगलवार रात गश्त पर थी। इस दौरान टीम को एक होटल में हुक्का बार चलने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम गठित की गई। टीम में औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया और मौके पर जाकर छापा मारा। इस दौरान देखा कि पांच-छह युवक हुक्का पी रहे हैं। उन्हें काबू कर मालिक की जानकारी जुटाई गई। अधिकारियों के अनुसार टीम ने हुक्का बार के मालिक मयंक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि बार काफी दिनों से चलाया जा रहा था। बता दें कि सरकार ने हुक्का बार पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया हुआ है।इसके बाद भी लोग चोरी छिपे हुक्का बार चलाते हैं। पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि ऐसे होटलों, फार्म हाउसों समेत अन्य पर कड़ी नजर रखे। इसमें कोताही बतरने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

हले सामने आ चुके हैं मामले
27 अप्रैल: एनआईटी दो इलाके में चल रहे न्यूटलिंडो कैफे में थाना कोतवाली पुलिस टीम छापा मार कर खुलासा किया था।
27 अप्रैल: अरावली क्षेत्र के गांव मांगर-सिलाखडी रोड फार्म हाउस में प्रतिबंधित हुक्का बार पकड़ा था।
26 जुलाई: क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-85 ने सेक्टर-17 मार्केट में हुक्का बार पर छापा मारकर बड़ी संख्या में हुक्के और फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद किए थे।
- 26 अप्रैल: पुलिस ने एनआईटी स्थित डाउन टाउन कैफे में छापा मार कर अवैध हुक्का बार पकड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें