फरीदाबाद। कुछ दिनों पहले तिगांव क्षेत्र में प्रह्लादपुर-बदरौला गांव में रागनी लेखक रोहित सरदना द्वारा रागनी में इनामी बदमाश विक्रम उर्फ पपला गुर्जर के गुणगान के बाद भंवरलाल के हत्या आरोपी सुनील उर्फ लाला को लेकर भी एक रागनी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुनील उर्फ लाला पर आरोप है कि उसने जून 2019 में मुजैड़ी गांव में भंवरलाल की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में भंवरलाल के परिजनों ने भुआपुर निवासी सुनील उर्फ लाला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। इस वारदात के बाद सुनील उर्फ लाला फरार चल रहा है। पुलिस उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। लाला को लेकर एक वीडियो यू-ट्यूब पर भी डाली गई है, जिसमें लाला को गैंगस्टर व मोस्टवांटेड लिखा गया है। इन वीडियो को कौन डाल रहा है। पुलिस इसकी तहकीकात में जुट गई है।