फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राघव बने मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एकेपी क्रिकेट मैदान में मंगलवार को स्टार-11 फरीदाबाद ने राइजिंग स्टार लखनऊ को पांच विकेट से हराया। 40 ओवर के मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 29.2 ओवर में 169 रन बनाए। पवन पाल ने 39, प्रदीप कुमार ने 29 और समर भाटी ने 27 रन का योगदान दिया। आदित्य यादव ने तीन विकेट झटके। नैतिक और मृदुल को दो-दो विकेट मिले। जवाब में फरीदाबाद ने सिर्फ 21.4 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के राघव भाटिया ने 69, आकाश कश्यप ने 43 और देवांश ने 34 रन का योगदान दिया। लखनऊ की ओर से प्रदीप कुमार ने दो विकेट झटके। दुर्गेश, अनंत और पवन को एक-एक विकेट मिला। राघव भाटिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें