फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में क्वालिटी जांच कर्मी की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर 31 डीएलएफ स्थित एक कंपनी में काम करते समय क्वालिटी जांचकर्मी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया डीएलएफ स्थित जेपी फ्रेब्रिकेशन में क्वालिटी जांच कर्मचारी प्रमोद (50) की पत्नी भारती ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पति रोजाना कि तरह काम पर आए थे। बुधवार दोपहर उन्हे कंपनी की तरफ से सूचना मिली कि सिर में गहरी चोट के कारण प्रमोद की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर उन्होंने देखा प्रमोद का शव निजी अस्पताल में था। उन्हें शक है कि कंपनी में किसी ने मारपीट कर उनकी हत्या कर दी है। पुलिस ने अभी तक की जांच में पाया कि प्रमोद के सिर के पीछे गहरी चोट है। कंपनी कर्मचारियों के मुताबिक प्रमोद को चक्कर आ गया था। वह सिर के बल पीछे की तरफ गिरा और गेट से एक हैंडल उसके सिर में लग गया। कर्मचारी उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें