पुश अकादमी ने एनसीआर को 116 रन हराया
फरीदाबाद। पांचवें रविंद्र फागना क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुग्राम की पुश क्रिकेट अकादमी ने एनसीआर क्रिकेट टीम को 116 रन से मात दे दी। यह मुकाबला रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी स्थित मैदान पर खेला गया। कोच धर्मेंद्र फागना ने बताया पुश क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अनिंदो ने शतक लगाया। उन्होंने 131 रन की बेहतरीन पारी खेली। रुविक मल्होत्रा ने 49 रन, चंद्रा मोहन सिंह ने 19 रन और ईशान मेहरा और सार्थक राय ने 17-17 रन बनाए। एनसीआर क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज कृतिन यादव, साहिल, सिमरन चौहान और रक्षित सिंह ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीआर क्रिकेट अकादमी टीम 31 ओवर में 152 रन ही बना सकी। टीम के बल्लेबाज करण यादव ने 58 रन, साहिल ने 23 रन और हर्षवर्धन यादव ने 20 रन बनाए। पुश क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज अक्षत पाराशर ने तीन विकेट, हर्षवर्धन फोगाट ने दो और विवान, एकांश आजाद, समर्थ ने एक-एक विकेट लिए। मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनिंदो को दिया गया।