फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संगठन की मजबूती के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सैनी समाज चौबीसी पाल की बैठक सोमवार को गांव तिगांव में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता करते हुए सैनी समाज चौबीसी पाल के प्रधान नारायण सैनी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत समाज के लोगों से विचार विमर्श किया गया है और उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के बाद एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करेगा और मांगों को लेकर एक पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर जीतमल सैनी, वीर सिंह सैनी, गिरिराज सैनी, लहरी सैनी, श्यामवीर सैनी, परशुराम सैनी, रामस्वरूप समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें