फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद में राज्य महिला आयोग की जन सुनवाई 2 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए हरियाणा राज्य महिला आयोग की ओर से 2 अप्रैल को फरीदाबाद में जन सुनवाई आयोजित की जाएगी। इस जन सुनवाई की अध्यक्षता आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया करेंगी। कार्यक्रम सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय की छठी मंजिल पर बने सभागार, कक्ष संख्या 603 में आयोजित होगा। जानकारी के अनुसार, इस जन सुनवाई में घरेलू विवाद, उत्पीड़न, कार्यस्थल पर होने वाले भेदभाव सहित अन्य सामाजिक और कानूनी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। अध्यक्ष के निजी सचिव ने बताया कि आयोग का उद्देश्य महिलाओं को एक सुलभ मंच प्रदान करना है, जहां वे बिना किसी झिझक अपनी बात रख सकें और उन्हें समयबद्ध न्याय मिल सके। उन्होंने आमजन से अपील की है कि जिन महिलाओं को अपनी शिकायत आयोग के समक्ष प्रस्तुत करनी है, वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर पहुंचकर अपनी समस्या दर्ज करा सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें