फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों से किया जन संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने लोगों को योजनाओं के बारे में ली जानकारी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने बृहस्पतिवार को एनएच-एक स्थित बाल भवन में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभांवितों से जन संवाद किया। उन्होंने केंद्र सरकार की मातृत्व योजना, निरोगी आयुष, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, बीपीएल परिवार योजना, परिवार पहचान पत्र योजना, कन्या विवाह विवाह शगुन योजना आदि के बारे में जानकारी दी। विधायक ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत लोगों को पांच लाख तक का स्वास्थ्य लाभ दिया जाता है। इसके लिए परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय 1.20 लाख से नीचे होनी चाहिए।
विज्ञापन

हरियाणा पहला राज्य है, जहां पर 1.80 लाख तक आयु के लोगों को बीपीएल परिवारों की सूची में शामिल किया गया है। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, सिविल सर्जन डॉ. विनय गुप्ता, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, डॉ विशाल सक्सेना, डॉ. एमपी सिंह, जिला परियोजना अधिकारी द्वारिका प्रसाद, अमित आहूजा, विशंभर भाटिया आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें