फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मलबा हटाने के दौरान विरोध, लोगों ने मांगा सामान निकालने का समय

विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी में विरोध प्रदर्शन के दौरान बेसुध हुई महिला और एकत्रित हुई भीड़ की फोटो फोटो स्थान
विज्ञापन
फरीदाबाद। नेहरू कॉलोनी में ध्वस्तीकरण के बाद चल रहे मलबा हटाने के अभियान के दौरान शुक्रवार शाम स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। करीब पांच बजे सैकड़ों महिलाएं और अन्य निवासी सड़क पर बैठ गए तथा निगम प्रशासन से अपने मकानों का सामान, ईंटें और अन्य निर्माण सामग्री स्वयं हटाने के लिए समय देने की मांग की। लोगों का कहना था कि मलबा हटाने से पहले उन्हें अपना सामान सुरक्षित निकालने का अवसर मिलना चाहिए। धरना करीब 10 से 15 मिनट तक चला। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और सड़क खाली करवा दी। स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें