फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन की ओर से दूसरे दिन भी अपराधियों की गिरफ्तारी ना होने से नाराज कर्मचारियों ने सबडिवीजन तिलपत विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस और बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता सबडिवीजन के प्रधान वीर सिंह रावत ने की। ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट के प्रधान सुनील चौहान ने कहा कि कर्मचारियों के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट के मामले में जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नही किया जाता तब तक कर्मचारियों का यह धरना जारी रहेगा और पुलिस महकमा इस भूल में ना रहे कि कर्मचारी दो चार दिन गला फाड़ कर चुप बैठ जाएंगे। यदि कर्मचारियों में उग्रता की भावना पैदा हुई तो इसके लिए स्वमं बिजली निगम प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। सर्कल सचिव विनोद शर्मा ने कहा कि पुलिस का प्रशासन और बिजली निगम के आला अधिकारी इन कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा ना लें अन्यथा बहुत भारी पड़ेगा। इस अवसर पर राजबीर शर्मा, धीर सिंह, सोनू, अशोक राठी, मामचंद, महेंदर, जगदीश, मुकेश शर्मा सहित सैंकडों कर्मचारी मौजूद रहे।

धनंजय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें