अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमबीर सिंह के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के मामले ने अब आंदोलन का रूप ले लिया है। पूर्वांचल एवं बिहारी समाज के लोगों ने अधिकारी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान करते हुए दो अक्तूबर को गांधी जयंती के दिन तिलपत स्थित बाबा सूरदास मंदिर से बड़े आंदोलन की शुरुआत करने की घोषणा की है। यह निर्णय रविवार देर शाम डबुआ कॉलोनी स्थित भोजपुरी अवधी समाज के प्रांगण में आयोजित महापंचायत में लिया गया। महापंचायत में बड़ी संख्या में समाज के लोग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे।