फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। सब डिवीजन होडल के प्रांगण में एचएसईबी वर्कर यूनियन की केंद्रीय परिषद के आदेश पर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में सरकार के खिलाफ 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सचिव धीरेंद्र रावत ने की तथा संचालन सब यूनिट प्रधान नीरज रावत ने किया। उन्होंने बताया कि बिजली निगम का कार्य जोखिम भरा कार्य है। कर्मचारियों के दूसरी जगह ट्रांसफर हो जाने से उनके हादसों में वृद्धि होगी, क्योंकि नई जगह पर कर्मचारियों के नई लाइन की जानकारी नहीं होती है। प्रतिदिन बिजली निगम में घटनाएं होती रहती हैं, उसके बावजूद हरियाणा सरकार बिजली निगम के कर्मचारियों के ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लागू कर रही है। विरोध प्रदर्शन में यूनिट प्रधान मनोहरी लाल, पूर्व प्रधान मुरलीधर, विक्रम सागर, चितरंजन सहित अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें